बहराइच, अगस्त 1 -- बहराइच,संवाददाता। कतर्निया सेंचुरी से लगे गांवों में तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। गुरुवार की रात निशानगाड़ा रेंज से लगे आजमगढ़ पुरवा में तेंदुआ शिकार की तलाश में घर में घुस गया। परिजनों की सजगता से तेंदुए के हमले से बच गए। पटाखा दागने पर तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में घुस गया। रातभर गांव के लोग पहरेदारी करते रहे। कुछ दिन पहले ही इसी घर से तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया था। ग्रामीाणें ने पिंजरा लगाने की मांग की है। निशानगाड़ा रेंज से लगे आजमगढ़पुरवा गांव के मेराज अहमद ने बताया कि रात को करीब 11 बजे तेंदुआ उनके घर में आ गया। बकरियों की आवाज सुनने पर वे लोग बाहर निकले तो तेंदुए को देखकर सहम गए। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। तब तक तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में घुस गया। मेराज ने बताया कि कुछ दिन पहले तेंदुआ उनके घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.