नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा। सेक्टर 50 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति के साथ कुत्ता घुमाने के विवाद को लेकर तीन लोगों ने मारपीट की। तीनों आरोपी पीड़ित की सोसाइटी में ही रहते हैं। सेक्टर-49 थाने में दी शिकायत में पूजा गर्ग ने बताया कि बीते दिनों उनके पति कमल घर से अपने डॉगी को घूमाने के लिए सोसाइटी में गए थे। वहां पर बिना किसी बात के मोहित बजाज, उसके बेटे और दोस्त ने कमल के साथ गाली-गलौज करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर तीनों ने कलम के साथ मारपीट की।। तीनों ने शिकायतकर्ता के पति को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के अनुसार उसके पति को इस घटना में गंभीर चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 50 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस...