बोकारो, दिसम्बर 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के तीन अलग -अलग स्थानों पर सियार और कुत्ता ने गुरुवार को तीन युवकों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ता और सियार के शिकार हुए तीनों युवकों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया, जहां पर सभी को एंटी रेबीज का वैक्सीन दिया गया। जानकारी अनुसार प्रखंड के पतकी पंचायत के भोलगड्डा गांव निवासी इंद्रदेव हेम्ब्रम(26 वर्ष) और राधे नायक(61 वर्ष) को सियार ने काटकर घायल कर दिया। सियार ने इंद्रदेव हेम्ब्रम को दाहिने पैर में आठ स्थानों पर काटकर घायल कर दिया। इंद्रदेव ने बताया कि गुरुवार की सुबह सात बजे जब भोलगड्डा टांड के पास खलिहान से धान का बीड़ा उठा रहे थे, तभी सियार ने हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद सियार ने पतकी गांव निवासी राधे नायक को अपना शिकार बनाया। प्रखंड के लुकैया गांव नि...