श्रावस्ती, जनवरी 4 -- इकौना, संवाददाता। घर के सामने खेल रही एक बालिका पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बालिका गंभीररूप से घायल हो गई। परिजनों की ओर से घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इकौना थाना क्षेत्र के जयचंदपुर कटघरा गांव निवासी रईस अहमद की छह वर्षीय पुत्री साहिबा रविवार सुबह घर के दरवाजे के सामने खेल रही थी। इस दौरान एक कुत्ते ने बालिका पर हमला कर दिया तथा बालिका के पैर में नोचकर गंभीररूप से घायल कर दिया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर घर से बाहर निकले परिजनों ने डंडे से डांट डपट कर कुत्ते को भगाया और बालिका को उससे बचाया। इसके बाद परिजनों की ओर से घायल बालिका को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.