प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त गांव निवासी दीपक कुमार सरोज का 9 वर्षीय बेटा हरिओम सरोज पड़ोसी के घर पर खेल रहा था। उसी दौरान पालतू कुत्ते ने गले के ऊपर हमला कर दिया। हरिओम के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते से बचाया। परिजन उसे सीएचसी ले गए यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...