प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्रो जहानाबाद गांव निवासी श्रीपति सरोज पत्नी घनश्याम कुमार का 20 फरवरी की सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसियों से कुत्ते के गंदगी फैलाने को लेकर विवाद हो गया। उसी रंजिश में पड़ोसियों ने गालियां देते हुए मारा पीटा, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजनों ने घायल का इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता श्रीपति की तहरीर पर पुलिस ने वंशराज, उर्मिला, नीतू, शालिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...