गढ़वा, दिसम्बर 7 -- गढ़वा। डंडा थाना क्षेत्र के भिखही गांव निवासी ईश्वर चौधरी का पुत्र आठ वर्षीय शेखर कुमार चौधरी को एक पागल कुत्ता ने काट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शेखर अपने घर से कुछ दूरी पर किसी काम से गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में रास्ते में एक पागल कुत्ते ने उसे काटकर घायल कर दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्ते को मार कर भगाया इसकी जानकारी मिलने के बाद पर जनों ने उसे घायल अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.