गुड़गांव, नवम्बर 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम के प्रताप नगर इलाके में सो रहे एक आवारा कुत्ते को डंडों और रॉड से पीटकर मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना न्यू कॉलोनी की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गुरुग्राम से चार आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुलभूषण उम्र-44 वर्ष के रूप में हुई है। जो कि निजी कंपनी में कार्यरत है, दूसरा देव कुमार जिसकी उम्र-18 वर्ष और वह 12वीं पास है। तीसरा हिमांशु जिसकी उम्र-22 वर्ष है। एक नाबालिग आरोपी (पहचान गोपनीय) सभी आरोपी नई बस्ती, गुरुग्राम के निवासी हैं और एक ही परिवार से संबंधित हैं। बता दें कि यह घटना दो नवंब की है। तीन नवंबर को एक महिला ने पुलिस थाना न्यू कॉलोनी में लिखित श...