बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- कुत्ता-बंदर के काटने से लोगों की मौत हो रही हैं। अब रविवार शाम को अरनिया क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी मासूम की रेबीज फैलने से कुत्ते की तरह भौंकते हुए दिल्ली के अस्पताल मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों पहले मासूम को बुखार आया था। इसके बाद परिजनों ने इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। धीरे-धीरे रैबीज के लक्षण बने। गांव सुरजावली निवासी लालू ने बताया कि उसके भाई विष्णु कुमार के नौ वर्षीय पुत्र सत्यदेव को विगत तीन नवंबर को कुत्ते ने काट लिया था। कुछ दिन पूर्व सत्यदेव को बुखार आया था। जिसके बाद उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको रेबीज होने की बात कही। जिसके लिए एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। परिजन उसे मुनि के सरकारी अस्पताल लेकर आए। आरोप है कि जहां पर एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगाई ...