बागपत, अप्रैल 2 -- जिलेभर में आवारा कुत्ते और बंदर खूंखार हो चले है। जिले का कोई भी स्थान ऐसा नहीं है, जहां बंदर और कुत्ते लोगों को काटकर घायल न कर रहे हो। आए दिन वे सैकड़ों लोगों को काटकर घायल कर रहे है। जिससे रोजाना एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की अस्पतालों में भीड़ जुट रही है। इतना ही नहीं पड़ौसी राज्य हरियाणा के लोग भी जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे है। आलम यह है कि जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में रोजाना 100 से अधिक लोगों को रैबिज इंजेक्शन लगाए जा रहे है। बंदरों व आवारा कुत्तों की गांव की हर बस्ती से लेकर शहर के सभी मोहल्लों में भरमार बनी हुई है। आए दिन वे राह चलते लोगों पर हमला बोल रहे है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में बंदरों और कुत्तों की दहशत इतनी है कि पंजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.