भदोही, जनवरी 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर घाट पर अंत्येष्टि के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांधी गांव निवासी अंगनू राम ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उनकी माता मुनरा देवी का निधन हो गया था। सात जनवरी को करीब दो बजे दिन में उनका अंतिम संस्कार बिहरोजपुर घाट पर किया जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही मनीष कुमार दुबे कुत्ता लेकर घाट के किनारे पहुंचे। परिजनों द्वारा कुत्ते से डर लगने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कुत्ते को हटाने के आग्रह पर मनीष दुबे ने कुत्ता छोड़ दिया। बचाव में ईंट का टुकड़ा फेंकने पर आरोपी ने जाति पूछकर जातिसूचक गालियां दीं और अन्य लोगों को लाठी-डंडा तथा ...