मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अस्पतालों से कुत्ता भगाने के लिए सदर से लेकर पीएचसी तक नोडल अधिकारी बनेंगे। सीएस डॉ अजय कुमार ने इसका निर्देश सभी अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिया है। अस्पतालों के अलावा एएनएम स्कूल के प्राचार्य को भी नोडल अधिकारी बनाने के लिए निर्देश दिया गया है। सीएस ने अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का प्रवेश नहीं हो, इसका पूरा इंतजाम किया जाए। नोडल अधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे कि आवारा कुत्तों से अस्पताल परिसर मुक्त रहे। इसके अलावा अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण समय पर करने को कहा गया है। बायोमेडिकल वेस्ट के कारण ही कुत्ते अस्पताल परिसर में ज्यादा पहुंच जाते हैं। सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि नगर निगम और ग्राम पंचायत से संपर्क ...