मिर्जापुर, फरवरी 12 -- हलिया,मिर्जापुर l थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर पुरवाऔसान सिंह गाँव के पास गुरूवार की सुबह कुत्ता बचाने में बाइक चालक सड़क पर गिर कर बाइक चालक और पीछे बैठे दोनों घायल हो गए l सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया l जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के पूरवाऔसान सिंह गाँव निवासी 38 वर्षीय सतीश व हथेडा गांव निवासी 35 वर्षीय महेश दोनों एक बाइक पर बैठ कर जा रहे थे l पूरवा औसान सिंह गांव के सामने अचानक कुत्ता आ गया l जिसको बचाने में बाइक सहित असंतुलित हो गई और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए l ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया l जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व औसान सिंह निवासी सतीश को...