प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- गौरा। कुत्ता बचाने के चक्कर में फतनपुर थाने में तैनात दो सिपाही घायल हो गए। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में कराया गया। फतनपुर थाने में तैनात सिपाही आशुतोष त्रिपाठी तथा द्रवेश कुमार सोमवार की शाम गीता नगर बाजार की तरफ बाइक से गए थे। शाम करीब छह बजे के करीब वहां से लौटने लगे तो सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में वे ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य गौरा में इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...