अमरोहा, फरवरी 6 -- नौगावां सादात। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गांव में कुत्ता टहला रहे किसान के बेटे पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली शरीर के पास से गुजर गई। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किसान ने मामले में आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी किसान सोनू कटारिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम लगभग चार बजे उनका बेटा लक्ष्य कटारिया पालतू कुत्ते को घर के आगे टहला रहा था। उसी दौरान नौगावां सादात की ओर से एक स्कॉर्पियो वहां आकर रूकी, जिसमें सवार युवकों ने अंदर बैठे हुए ही लक्ष्य पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली उसके शरीर से सटकर गुजर गई। फायर की आवाज सुनकर सहमे लक्ष्य ने वहां से दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। उधर, मंसूबा नाकाम होने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.