फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में कुत्ता टहलाने को लेकर विवाद हो गया। कुत्ता टहला रही युवती को पड़ोसियों ने गाली दी। भाभी ने जब इन्हें रोका तो घर पर हमला बोल ननद भाभी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना दक्षिण के नई आबादी नगला पचिया निवासी लक्ष्मी का कहना है कि उसकी ननद गुड़िया घर के बाहर कुत्ते को टहला रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लवकुश, जयप्रकाश एवं शीला देवी डंडे लेकर आए तथा गाली देकर कहने लगे कि कुत्ते ने घर के बाहर गंदगी की है। यह सुनकर लक्ष्मी भी पहुंच गई तथा उसने पूछा कि गंदगी कब एवं कहां की है। आरोप है कि इतना पूछने पर ही आरोपी भड़क गए। लवकुश ने लक्ष्मी एवं उसकी ननद गुड़िया के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.