संवाददाता, मई 13 -- मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के एस पॉकेट में कुत्ता घुमाने को लेकर दो पक्षो में जमकर बवाल हो गया। बवाल के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के बाल पकड़कर जमकर पीटा। महिला को बचाने आए पति के साथ भी जमकर मारपीट की गई। इस दौरान घर में काम करने वाली महिला को भी धमकाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। पल्लवपुरम पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पल्लवपुरम थाने में पीड़ित पक्ष ने रविवार को धरना दिया और मुकदमे में दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की। #Watch | मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के एस पॉकेट में कुत्ता घुमाने को लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.