मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ादाउद गांव में एसएच 74 पर शनिवार को कुत्ता को बचाने में मोपेड असंतुलित हो गई। इस दौरान मोपेड सवार छपराआस निवासी सुनील साह की पत्नी उषा देवी (30) गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल महिला देवरिया थाने के मधुरापुर गांव स्थित मायके से अपने भाई संदीप कुमार के साथ ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान बड़ादाउद गांव के पास कुत्ता को बचाने में महिला मोपेड से गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...