पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बर्खास्त 251 अनुसेवक के न्याय पदयात्रा सह भिक्षाटन कार्यक्रम के तहत आज तीसरा दिन लातेहार से आगे निकल चुका है। लातेहार में पद यात्रा में शामिल कमलेश यादव को आवारा कुत्ता ने काट लिया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्याय पद यात्रा सह भिक्षाटन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष विवेका कुमार शुक्ला ने कहा कि रविवार की रात में न्याय यात्रा में शामिल बर्खास्त अनुसकों ने विश्राम किया। लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने बर्खास्त अनुसेवकों का जोर तरीके से स्वागत किया। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के समाज सेवी अजीत मेहता एवं परमदेव सिंह ने सभी बर्खास्त कर्मियों का हालचाल पूछा। अजीत मेहता ने न्याय यात्रा में शामिल बर्खास्त अनुसेवकों के खाने के लिए 10 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि ...