कौशाम्बी, जून 28 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरहाई गांव के एक युवक को 15 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। इलाज के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिपरहाई निवासी कुल्लू (35) पुत्र लखन 15 दिन पहले मछली का शिकार करने के लिए यमुना नदी गया था। शाम को वह शिकार करके वापस घर आ रहा था। रास्ते में युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कई जगह युवक को कुत्ते ने नोंच खाया था। खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह कुत्ते से कुल्लू को बचाया था। हालत गंभीर होने पर कुल्लू को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं हो रहा था, बल्कि स्थिति बिगड़ती जा रही थी। शनिवार को कुल्लू की मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...