मऊ, दिसम्बर 9 -- मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर निवासी एक बच्चे को कुछ दिन पहले कुत्ता काट लिया था। कुत्ता काटने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सक उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिए थे, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनी मुबारकपुर निवासी आठ वर्षीय जीउत कुत्ता काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जाता है कि उसे कुछ दिनों पहले स्कूल जाते समय एक कुत्ते ने काट लिया था। डर के कारण बच्चे ने अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया था। लेकिन मंगलवार को हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पत...