मनीष मिश्र, जनवरी 4 -- कुत्ता काटने या जानवरों के हमले से रेबीज संक्रमण के भय से परेशान मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एंटी रेबीज इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गोरखपुर में सीएमओ कार्यालय 1000 और बीआरडी मेडिकल कॉलेज 500 इंजेक्शन खरीदेगा। सीएमओ कार्यालय में यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) भेजा जाएगा। जिला अस्पताल ने भी सीएमओ से इम्यूनोग्लोबिन की मांग की है। इससे फुटकर बाजार में 2500-3000 रुपये खर्च करने वाले मरीजों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। रेबीज एक घातक वायरल बीमारी है, जो कुत्तों के काटने से 96 फीसदी मामलों में फैलती है। कुत्ता काटने पर तुरंत घाव धोना,...