बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- कुत्ता काटने की घटनाएं बढ़ीं, रोजाना 20 से अधिक लोग ले रहे सूई चिकित्सकों ने कुत्तों से छेड़छाड़ नहीं करने की दी है सलाह बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में रोजाना एंटी रैबिज वैक्सीन (एआरवी) की सूई लेने के लिए 22 से 25 लोग पहुंच रहे हैं। यह वैक्सीन कुत्ता काटने पर लोगों को लगायी जाती है। अकेले सदर अस्पताल में इसकी 10 हजार 80 डोज (वायल) उपलब्ध हैं। डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि कुत्ता काटने पर एक व्यक्ति को तीन सूई लगायी जाती है। उन्होंने लोगों से कुत्तों के साथ किसी तरह की छेड़ छाड़ नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खासकर कुत्तों के बच्चे को परेशान न करें। ऐसा करने पर अन्य कुत्ते आपको काट सकते हैं। वहीं छोटे बच्चों को भी कुत्तों से बचाएं। कई बार अनजाने में छोटे बच्चे कुत्तों या उनके पिल्लों को ढेला या डंडा मा...