सहारनपुर, फरवरी 6 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़गांव थाना क्षेत्र के अंबैहटा चांद निवासी विशाल कुमार पुत्र अजय सिंह ने तहरीर देकर बताया कि एक फरवरी की रात वह अपने दोस्त के साथ आईटीसी रोड पर खाना खाने के लिए आया था। आरोप है कि उसने अपनी बाईक वहीं खड़ी की और दोस्त के साथ चला गया। सुबह लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास के कैमरे देखने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, थाना मंडी शाह बिहलोल निवासी फारूक पुत्र अब्दुल हफीज ने बताया कि थीन फरवरी की दोपहर उसने अपनी बाइक फव्वारा चौक से आगे रेलवे लाइन के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक चोरी हो गई। दोनों मामलों में थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्...