नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शनिवार को कुतुबगढ़ और मुंगेशपुर गांवों सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का शिलान्यास-उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। मंत्री ने कुतुबगढ़ गांव में दिल्ली ग्राम विकास फंड के अंतर्गत शमशान घाट रोड और नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पुठ खुर्द में गंगा टोली रोड व नालों के विकास कार्यों का भी उन्होंने उद्घाटन किया। मुंगेशपुर गांव में नहर वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...