बरेली, दिसम्बर 6 -- कुतुबखाना व नैनीताल रोड से नगर निगम ने दुकानों के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। इन इलाकों की कई बार आईजीआरएस पर शिकायत भी हुई थी, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है। शुक्रवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सचिदानंद ने प्रवर्तन दल के साथ कार्रवाई की है। इस दौरान कुतुबखाना व नैनीताल रोड पर अवैध कब्जे किए हुए अतिक्रमणकारी और अपनी हद से बाहर दुकान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। राजस्व निरीक्षक सचिदानंद ने बताया कि पहले बुलडोजर के साथ वह लोग कुतुबखाना पहुंचे, यहां अस्थाई तौर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद टीम कोहाड़ापीर के पास नैनीताल रोड पर पहुंची। यहां देखा की दुकानदारों ने हदों से बाहर आकर टीनशेड़ आदि लगा रखे हैं, बुलडोजर से नगर निगम की जमीन पर किए गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.