बदायूं, फरवरी 16 -- सहसवान, संवाददाता। मोहल्ला बजरिया स्थित एक गली में हाल ही में कुतिया पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। कुतिया पर हुए हमले को लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुतिया के पेट में चाकू घुसा हुआ है और वह लहूलुहान हालत में दिख रही है। स्थानीय लोगों ने चाकू को निकाला और डाक्टर को बुलाकर उसका उपचार कराया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में कुतिया को देखा और पशुप्रेमियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी यूपी-112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई, लेकिन हमलावर का तत्काल पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुतिया एक गली से घायल अवस्था में निकलती दिखाई दे रही है। घटना की फुटेज मौजूद होने की बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.