मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को जिले के पांच प्रखंडों मुंगेर सदर, बरियारपुर, संग्रामपुर, धरहरा एवं टेटियाबंबर में पैक्स चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम के बाद विजय हुए प्रत्याशियों के सर्मथकों ने अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनायी। सदर प्रखंड की दो पंचायतों कुतलूपुर व श्रीमतपुर में पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुआ। श्रीमतपुर पैक्स से मो. फैजी ने मो. अकबर को पराजित कर दिया। जबकि कुतलूपुर से भरत भूषण चौधरी ने भीम चौधरी को पराजित किया। मतगणना को लेकर सदर प्रखंड में दिन भर गहमागहमी रही। श्रीमतपुर पंचायत के पैक्स का मतगणना महज दो घंटे में ही पूरा हो गया। लेकिन कुतलूपुर पैक्स के लिये मतगणना में कई घंटे लग गए। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.