मुंगेर, फरवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की दो पंचायतों कुतलूपुर व श्रीमतपुर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कुतलूपुर में जहां 44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं श्रीमतपुर में 39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुतलूपुर में कुल 1211 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं श्रीमतपुर में 778 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई थी। आज शनिवार को प्रखंड कार्यालय सदर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनो पंचायतों के मतों की गिनती सुबह सात बजे से कराया जाएगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विश्वजीत तिवारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनो पंचायतों में चुनाव संपन्न होने के बाद आज शनिवार को मतों की गिनती होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.