मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर सदर प्रखंड के कुतलूपुर पंचायत में संचालित जीविका स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि, कुछ जीविका समूहों में अवैध रूप से फर्जी हस्ताक्षर के द्वारा बैंक खातों से राशि निकासी का खेल चल रहा है। इस पूरे मामले में समूह समन्वयक, अध्यक्ष एवं संबंधित बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में आरोप लगाने वालों का कहना है कि, जो सदस्य इस अनियमितता का विरोध करते हैं, उन्हें समूह के पदों से हटाया जा रहा है, जिससे भय और दबाव का माहौल बना हुआ है। दो बार में 85 हजार रुपये की फर्जी निकासी का आरोप: सदर प्रखंड अंतर्गत सुजाता क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के जननी ग्राम संगठन का बहुरानी जीविका समूह से जुड़ा मामला फिलहाल चर्चा में है। जननी ग्राम संगठन...