मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, नि प्र। तीन दिनों पूर्व सदर प्रखंड मुंगेर के कुतलूपुर दियारा के कचहरी टोला वार्ड नंबर 18 में भीषण आग लगने से छह घर जलकर राख हो गये थे। मानव सेवा के लिए समर्पित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर शाखा ने बुधवार को दुर्गम रास्तों से गुजर कर दुर्घटनाग्रस्त कचहरी टोला पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी। रेडक्रास ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद रेडक्रास के अध्यक्ष डा. सुधीर कुमार एवं सचिव देव प्रकाश ने अपने हाथों से पीड़ित परिवारों को जरूरी सहायता जैसे तड़पोली, प्लास्टिक शीट, कंबल, बाल्टी, किचन सेट, हाइजीन किट, सूखा अनाज आदि वितरण किया। इससे पूर्व विश्व स्वस्थ्य दिवस पर रविवार को संस्था में स्कूलों में स्वास्थ्य शिविर लगाया था। मौके पर संस्था के हेमंत सिंह,डॉ पंकज,सुनील कुमार गुप्ता,डॉ संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.