मुंगेर, फरवरी 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित कुतलुपुर तथा जाफरनगर में लोगों को अबतक सुलभ यात्रा करने के लिए अच्छी सड़क उपलब्ध नहीं हो पायी है। कई वर्षों पूर्व बने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की स्थिति दयनीय है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जर्जर सड़क के कारण प्राय: प्रतिदिन छोटी- बड़ी दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। उन्हें अधिक राशि देकर वाहन करना पड़ता है, क्योंकि सड़क जर्जर रहने के कारण वाहन चालक कुतलूपुर नहीं आना चाहते हैं। जर्जर सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में परेशानी आ रही है। सड़क पर स्थित मुख्य पुलिया भी दो साल पहले से ध्व...