संभल, फरवरी 4 -- कुढ़फतेहगढ़ के बिलारी-आसफपुर रोड स्थित बरी चौराहे की ओर सामने से आ रहे वाहन को बचाते समय बजरफुर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कर खाई में जाकर पलट गया। जिसमें चालक और हैल्पर बाल - बाल बच गए। मंगलवार सुबह ट्रक चालक बृज कुमार पुत्र रनवीर निवासी नगलिया थाना बिलारी जिला मुरादाबाद ट्रक में बजरफुट भरकर हल्द्वानी से शाहबाद - बरी चौराहा होते हुए चंदौसी आ रहा था। जब वह बरी चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक रोड़ से नीचे उतरते ही अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक व हैल्पर ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दोपहर बाद दो क्रेनों को मंगाकर खाई में ट्रक को निकाला। ट्रक निकालने के दौरान रोड़ पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थाना कुढफतेहगढ के उपनिरीक्षक आकाश यादव ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.