अजय कुमार पांडेय, सितम्बर 2 -- उत्तर बिहार को दक्षिण से जोड़ने वाला पटना-मुजफ्फरपुर एनएच कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरता है। चिकनी-चौड़ी इस सड़क पर गाड़ियां तेज रफ्तार से सरपट भागती हैं। लेकिन, कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी राजनीति की राह उतनी चिकनी और सपाट नहीं है। इसमें दांव-पेच और समीकरण जैसे अवरोधक भी हैं। आजादी के बाद हुए तीन विधानसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की। फिर 1969 आते-आते समाजवादियों ने अपनी जड़ें मजबूत की। 1985 को छोड़कर कांग्रेस फिर कभी यहां से नहीं जीती। फिलहाल कुढ़नी के किले पर भगवा झंडा लहरा रहा है। पिछले डेढ़ दशक में इस सीट पर चार बार चुनाव हुए। 2010 में जदयू के मनोज सिंह कुशवाहा जीते थे। 2015 में कुशवाहा को हराकर केदार प्रसाद गुप्ता ने यहां भगवा झंडा गाड़ा। 2020 के चुनाव में केदार गुप्ता सिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.