मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा नूरनगर गांव में रविवार को हत्या के आरोपितों का घर कुर्क किया गया। थानाध्यक्ष कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि बीते 13 जनवरी को जमीन विवाद में पट्टीदारों ने सुरेश साह उसके पुत्र अजय साह व पोता अंकुश कुमार को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान अजय साह की मौत हो गई थी। मामले में राजा, बाबू साहेब समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के घर पिछले महीने इश्तेहार चिपकाया गया था। हाजिर नहीं होने पर घर का सभी सामान जब्त कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.