मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- कुढ़नी, एक संवददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में शनिवार को प्रमुख सुष्मिता कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें विधायक केदार गुप्ता भी मौजूद रहे। उपप्रमुख योगेंद्र राम ने पंचायत समिति सदस्यों के लिए बनाई गई वार्षिक कार्ययोजना को बीपीडीपी पर अंकित करने को कहा, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। फकुली के मुखिया सुनील मंगलम ने सदन को बताया कि पंचायत के केशरावा में ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। उन्होंने पीएचसी प्रभारी से स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड लगाने की मांग की। साथ ही पंचायत की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। चंद्रहट्टी के मुखिया अनीश सिंह ने सीओ से कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर नहीं, बड़े लोगों पर भी होनी चाहिए। ...