मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मजुफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड के केरमा बैंक स्थित एक सभागार युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद एक महान राजनीतिक व दूरदर्शी थे। वे हमेशा शोषित समाज के भलाई के लिए सोचा करते थे। उन्होंने समाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने पहली बार 1966 में कुर्था से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव जीतकर विधानमंडल पहुंचे तथा शोषित, गरीब एवं वंचितों की आवाज को विधानमंडल तक पहुंचाया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके जीवनी को याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.