मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कुढ़नी दुष्कर्म कांड में जेल में बंद आरोपित रोहित कुमार सहनी की सोमवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट-तीन में पेशी कराई गई। उसे अपने बचाव में विशेष कोर्ट के समक्ष गवाह पेश करना था। हालांकि, उसकी ओर से एक भी गवाह पेश नहीं किया गया। इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई होगी। दरअसल, मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष कोर्ट के समक्ष 15 गवाहों की गवाही कराई गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरी होने के बाद रोहित का विशेष कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। इसमें कोर्ट ने उससे 17 सवाल पूछे थे। जवाब में उसने अपने को निर्दोष बताया था। अब उसे अपने बचाव में गवाहों को पेश करना है। विदित हो कि 26 मई को कुढ़नी के एक गांव में दुष्कर्म के बाद नौ वर्ष की बच्ची का गला रेत दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपित रोहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.