मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- कुढ़नी, हिसं। थाना क्षेत्र के गरहुआ पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुल के पास सड़क पर काफी मात्रा में खून था। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। महिला की नाक, कान व मुंह से भी काफी खून निकला हुआ था। पूरे शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। गर्दन व चेहरे पर दो जगह नाखून से छिलने जैसा जख्म है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस जीप पर पथराव कर दिया। इसमें जीप का शीशा टूट गया। महिला हरे रंग की कामदार साड़ी पहने हुई है। उसके पहनावे से प्रतीत हो रहा है कि वह किसी संपन्न परिवार की थी। शरीर पर कोई गहना नहीं है। इससे आशंका है कि शव पुल के नीचे फेंकने से पहले हत्यारों ने उसका सारा गहना उतार लिया है। घटनास्थल और शव की स्थिति से यह आशंका जताई जा रही है कि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.