लोहरदगा, मार्च 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड के बढ़मारा घाटीटोली में जंगली हाथी ने खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बढमारा घाटी टोली निवासी माधव उरांव का 35 वर्षीय पुत्र किसान दशरथ उरांव शनिवार की शाम अपने घर से कुछ दूर अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी रात्रि लगभग आठ बजे अचानक एक जंगली हाथी आकर उसे अपने सुढ़ से पकड़ लिया और पटक दिया। अचानक हाथी के इस हमले से किसान किसी तरह से जान बचाकर भाग निकलने में सफल हुआ, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही परिवार व गांव के लोग कुडू सरकारी अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ज्ञात हो कि बढमारा व आस पास के गांवों में लंबे समय से आए दिन जंगली हाथियों का समूह विचरण करते रहता है, और लोगों के घरों और फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.