लोहरदगा, फरवरी 17 -- कुडू, प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने एकदिवसीय लोहरदगा दौरे के क्रम में मंगलवार को कुडू स्थित पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान के आवास पर पहुंचीं। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे। मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात और बात की। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों, ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, किसानों की समस्याओं, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, सड़क निर्माण तथा पेयजल व्यवस्था से जुड़ी मांगों चर्चा हुई। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.