लोहरदगा, मई 12 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू थाना के चौकीदार शेख ताहिर के सेवानिवृत होने पर रविवार को कुडू थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चौकीदार शेख ताहिर को कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि कुंदन कुमार रवानी, अश्विनी कुमार, लवकुश सिंह, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार चौकीदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार राम चौकीदार सूफेदा खातून, मालती देवी आदि ने अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है जो सभी नौकरी करने वाले लोगों के साथ लागू होती है। जिस दिन आप नौकरी ज्वाइन करते हैं उसी दिन से आपके रिटायरमेंट की तिथि तय हो जाती है। पूरा कार्यकाल अच्छे से निभा देना ही बहुत सराहनीय है। अब आप अगली पारी परिवार और समाज के साथ अच्छे से निभाएं। सेहतमंद रहें। मौके पर थाना और अंचल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.