गुमला, जनवरी 9 -- गुमला, संवाददाता। डीआरडीए निदेशक विद्याभूषण कुमार ने शुक्रवार को रायडीह प्रखंड के कुड़ो छतरपुर में अवस्थित लैंप्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रायडीह के बीडीओ-सीओ उपस्थित रहे। वहीं लैंप्स में पर्यवेक्षक,गोदाम सचिव व कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद पाए गए। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि किसानों के भुगतान के लिए अंतिम सत्यापन 25 दिसंबर को किया गया है। कुल 109 किसानों को एसएमएस भेजे जाने की जानकारी दी गई। लैंप्स में धान क्रय पंजी,स्टॉक पंजी,एसएमएस पंजी व निरीक्षण पंजी सहित सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन पाए गए। जानकारी के अनुसार 28 किसानों से कुल 1962.55 क्विंटल धान की खरीद की गई है। वहीं लैंप्स से पांच आरओ के माध्यम से 1032 क्विंटल धान राइस मिल को भेजा गया है।सीसीटीवी व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि कैमरों की खरीद हो चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.