लखनऊ, जनवरी 10 -- समरस मैराथन का आयोजन रविवार प्रातः 07.00 से 10:00 बजे तक ग्रीन कॉरिडोर मार्ग पर कुड़ियाघाट से बंबा घाट एवं बंबा घाट से यू-टर्न कर पुनः कुड़ियाघाट तक किया जाना है। जिसको लेकर उक्त मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है। जिसके तहत कुड़ियाघाट की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आपात स्थिति में यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। -कुड़ियाघाट चौराहा से सामान्य यातायात प्रेरणा स्थल/घैलापुल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कुड़ियाघाट से बाएं रूमीगेट, घण्टाघर, कोनेश्वर तिराहा होते हुए जाएगा। -घैला पुल से सामान्य यातायात ग्रीन कारिडोर से होते हुए कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जाएगा। यह छन्दोईया, दुबग्गा तिराहा होते हुए जाएगा। -प्रेरणा स्थल तिराहा से सामान्य यातायात ग्रीन कारिडोर से होते हुए कुड़िया...