गौरीगंज, फरवरी 14 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के मड़वा ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली गोमती नदी के कुड़वा घाट पर नवनिर्मित पीपा पुल का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने हवन-पूजन कर व फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया। पुल पर आवागमन शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही अमेठी से रामनगरी अयोध्या की दूरी भी कम हो गई है। विधायक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास, व्यापार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा तथा आम लोगों के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाजार शुकुल क्षेत्र के कुड़वा घाट पर करीब 62 लाख रुपये की लागत से यह पीपा पुल बनाया गया है। पुल के चालू होने से टंडिया, मऊ अतवारा, रुदापुर, देवकली, वारिसगंज तथा रानीगंज शुकुलबाजार मार्ग का संपर्क मजबूत होगा। इसके अलावा पूरे गौहर, गडरियाडीह और मंग...