सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- कुड़वार, संवाददाता। हैदरगढ़ चीनी मिल द्वारा संचालित कुड़वार गन्ना खरीद उपकेंद्र पर अव्यवस्था के चलते बीते तीन दिन से तौल ठप है। जिससे दर्जनों किसानों की गन्ना लदी ट्रालियां तौल का इन्तजार कर रही हैं। हैदरगढ़ चीनी मिल द्वारा हनुमान गढ़ी के पास बीते 11 नवम्बर से किसानों से गन्ना तौल की शुरुआत की गयी। पहले भी किसानों को अपनी बारी का इन्तजार करना पड़ता था। गन्ना किसानों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से चीनी मिल द्वारा गन्ने की खरीद नहीं की जा रही है। खरीद प्रक्रिया ठप होने और समय पर तौल न होने से गन्ना लदी दर्जनों ट्रॉलियां केंद्र पर खड़ी हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। देरी के कारण गन्ना सूखने और वजन में कमी आने की आशंका भी बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल खरीद प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.