गुमला, मार्च 10 -- बसिया। थाना क्षेत्र के कुड़लगा गांव से मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला गीता देवी लापता हो गई है। उसके पति संतोष कुमार साहू ने बसिया थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। संतोष साहू ने बताया कि चार फरवरी को उनकी पत्नी घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। लापता महिला ने कथ्थई रंग की साड़ी पहनी थी और उनकी ऊंचाई लगभग पांच फीट बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...