गिरडीह, अक्टूबर 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। कुड़मी जनजाति के द्वारा 12 अक्टूबर को बगोदर इलाके में डहरे सोहराय का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। समाज से जुड़े लोगों की लगातार बैठकें हो रही है। रविवार को विनोद उच्च विद्यालय औंरा में बैठक हुई। जिसमें डहरे सोहराय के मौके पर बगोदर से बरवाअड्डा 81 किमी तक 81 आखड़ा लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें बगोदर प्रखंड क्षेत्र में 10 आखड़ा लगाया जाएगा। जिसमें विनोद बिहारी महतो आखड़ा, बस पड़ाव आखड़ा, सिरय मोड़ आखड़ा, घाघरा मोड़ आखड़ा, गेंदोडीह मोड़ आखड़ा, तिरला मोड़ आखड़ा, विनोद बिहारी महतो उच्च विद्यालय औरा आखड़ा, द्वार सेनी सोनापहाडी आखड़ा घंघरी, मंढ़ेला मोड़ आखड़ा एवं निर्मल महतो आखड़ा गोपालडीह में लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए व्यापक तैयारी हेतु एक समिति गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.