घाटशिला, अप्रैल 13 -- गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के आगे कलकत्ता से रांची जाने के क्रम में कार को बचाने के चक्कर में कंटेनर एन एच से नीचे खेत में पलट गया। कंटेनर पलटने से चालक अमीत कुमार को हल्की लगी है।अमीत कुमार ने बताया कि वह कलकत्ता से रांची जा रहा था । कंटेनर में कुड़कुडे और चिप्स लदा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोंदर नाला के आगे कार को बचाने के क्रम में बायां काटा तब गाड़ी बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए खेत में पलटी हो गई।इधर घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल अमीत कुमार का प्राथमिक कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.