औरंगाबाद, अक्टूबर 17 -- कुटुंबा विधानसभा सीट पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन में दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बनती दिख रही है। कांग्रेस ने इस सीट से विधायक और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान ने भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ही वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। कहा कि प्रदेश की कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो रहा है, जिसमें कुटुंबा भी शामिल है। कहा कि अंतिम फैसला जनता करेगी। उन्होंने बताया कि वे 20 अक्टूबर को राजद कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इधर एनडीए की ओर से हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा ने पूर्व विधायक ललन राम को अपना उम्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.